12th Hindi Question

2. उसने कहा था कक्षा 12 इंटरमीडिएट परीक्षा हिंदी ऑब्जेक्टिव प्रशन 12th Exam Hindi Chapter 2 Usne Kaha Tha Objective Question


2. उसने कहा था

लेखक :- चन्द्रधर शर्मा गुलेरी

जीवन-परिचय – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म 7 जुलाई 1883 को जयपुर, राजस्थान में हुआ। उनका मूल निवास जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश स्थित ‘गुलेर नामक ग्राम है। उनके पिता का नाम पं. शिवराम था। 12 सितंबर, 1922 को इनका निधन हो गया।

रचनाएँ

(क) कहानियाँ –  बुद्ध का काँटा (1911), सुखमय जीवन (1911) तथा उसने कहा था (1915)। 

(ख) निबंध – इन्होंने प्राच्यविद्या, इतिहास, पुरातत्व, भाषा विज्ञान तथा समसामयिक विषयों पर निबंध लेखन किया। धर्म, कछुआ, मारेसि मोहिं कुठाँव, रम भारतवर्ष, डिंगल, देवानां प्रिय, संस्कृत की टिपरारी, पुरानी हिन्दी आदि उनके प्रमुख निबंध हैं। ए पोयम बाय भास, ए कमेंटरी ऑन वात्सयायंस कामसूत्र, दि लिटरेरी क्रिटिसिज्म आदि उनके अंग्रेजी में निबंध हैं। 

(ग) टिप्पणियाँ – अनुवादों की बाढ़, क्रियाहीन हिन्दी, खोज की खाज, वैदिक भाषा में प्राकृतपन आदि।

(घ) संपादन – समालोचक, काशी नागरी प्रचारिणी पत्रिका।


1. ‘बुद्ध का काँटा‘ रचना है.

(A) बालकृष्ण भट्ट की

(B) चंद्रधर शर्मा गुलेरी की 

(C) जयप्रकाश नारायण की

(D) नामवर सिंह की

Ans. (B)


2. ‘चंद्रधर शर्मा गुलेरी‘ किस शती के प्रमुख लेखक थे? 

(A) 15वीं सती

 (B) 16वीं सती

(C) 19वीं सती 

(D) 20वीं सती

Ans. (D)


3. गुलेरी जी ने कुल कितनी कहानियाँ लिखी? 

(A) एक 

(B) दो

(C) तीन 

(D) चार 

Ans.(C)


4. “उसने कहा था कहानी का नायक है–

(A) लहना सिंह 

(B) बोधा सिंह

(C) बजीरा सिंह 

(D) हज़ारा सिंह

Ans. (A)


5. निम्न में से कौन–सी रचना गुलेरी जी की नहीं है? 

(A) सुखमय जीवन

(B) बद्ध का काँटा

 (C) उसने कहा था 

(D) हारे को हरिनाम

Ans. (D)


6. “उसने कहा था‘ कहानी है–– 

(A) युद्ध की कहानी

(B) दिव्य–प्रेम की कहानी

(C) प्रेम पर बलिदान होने की कहानी

(D) इनमें से सभी 

Ans. (D)


7. “उसने कहा था‘ कहानी में किस शहर का चित्रण है? 

(A) अमृतसर 

(B) लधियाना

(C) जयपुर 

(D) लखनऊ 

Ans. (A)


8. लहना सिंह के गाँव का क्या नाम है? 

(A) मगरे

(B) माँझे

(C) कटरा 

(D) तेलघरिया 

Ans. (B)


 9. लहना सिंह किस पद पर था? 

(A) सूबेदार के 

(B) लेफ्टिनेंट के

(C) जमादार के

(D) मेजर के

Ans. (C)


10. लहना सिंह की मृत्यु किसकी गोद में हुई?. 

 (A) कीरत सिंह 

(B) वजीरा सिंह

(C) अतर सिंह 

(D) महीप सिंह

Ans. (B)


11. पलटन का विदूषक कौन था? 

(A) हजारा सिंह 

(B) मुख्तार सिंह

(C) वजीरा सिंह 

(D) कुलदीप सिंह

Ans. (C)


12. सूबेदार हजारा सिंह के लड़के का नाम था–

(A) बोधा सिंह 

(B) महा सिंह

(C) कीरत सिंह 

(D) जगधारी सिंह

Ans. (A)


13. भारतीय सिपाहियों का किसके साथ संघर्ष हुआ था? 

(A) फ्रांसीसियों के साथ

(B) तुर्कों के साथ 

(C) अंगरेजों के साथ

(D) जर्मनी के साथ

Ans. (D)


14. जर्मन “लपटन‘ को किसने मार गिराया?‘ 

(A) सूबेदार ने

(B) बोधा सिंह ने

(C) लहना सिंह ने 

(D) वजीरा सिंह ने

Ans. (C)


15. सिख राइफल्स के जमादार लहना सिंह का नम्बर क्या था? 

(A)77 

(B) 105

 (C) 1805 

(D) 72

Ans. (A)


16. सरकार ने सूबेदार को जमीन कहाँ दी है? 

(A) संजलपुर में 

(B) अलावलपुर में

(C) जलालपुर में

 (D) लायलपुर में 

Ans. (D)


17. गुलेरी जी का जन्म हुआ था 

(A) हरियाणा में

(B) जयपुर (राजस्थान) में

(C) काँगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में 

 (D) गुजरात में

Ans. (B)


18. “सुखमय जीवन‘ किसकी रचना है? 

(A) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी‘

(B) देवकीनंदन खत्री 

(C) गोपाल राम गहमरी

(D) बालकृष्ण भट्ट

Ans. (A)


19. “उसने कहा था‘ कहानी कब प्रकाशित हुई? 

(A) 1913 में 

(B) 1912 में

(C) 1915 में 

(D) 1900 में

 Ans. (C)


20. ‘कछुआ धरम‘ किसकी कृति है? 

(A) प्रताप नारायण मिश्र

(B) बालकृष्ण भट्ट 

(C) रामचंद्र शुक्ल

(D) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी‘

Ans. (D)


21. ‘पुरानी हिंदी रचना है.

(A) रामचंद्र शुक्ल की

(B) हजारी प्रसाद द्विवेदी की

(C) नामवर सिंह की

(D) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी‘ की ।। 

Ans. (D)


22. कौन–सा निबंध. गुलेरी रचित नहीं है? 

(A) ‘देवानांप्रिय‘ 

(B) ‘मजदूरी और प्रेम‘

 (C) ‘पुरानी हिंदी‘ 

(D) ‘मोरसि मोहि कुठाँव‘

Ans. (B)


23. ‘कुड़माई‘ का क्या अर्थ होता है? 

(A) मँगनी 

(B) विवाह

 (C) कड़वी बात

 (D) दहेज 

Ans. (A)


24. बोधा सिंह कौन था? 

(A) हजारा सिंह का भाई

(B) लहना सिंह का भाई

(C) वजीरा सिंह का भाई

(D) सूबेदार हजारा सिंह का बेटा 

Ans. (D)


25. चंद्रधर शर्मा गुलेरी की.कहानी कौन–सी है? 

(A) जूठन‘ 

(B) ‘रोज‘

(C) ‘उसने कहा था‘

(D) ‘तिरिछ‘ 

Ans. (C)


26. कौन–सी कहानी चंद्रधर शर्मा गुलेरीकी लिखी हुई नहीं है? ‘ 

(A) ‘सुखमय जीवन‘

(B) ‘बुद्ध का काँटा‘

(C) ‘उसने कहा था‘

(D) ‘कफन‘ 

Ans. (D)


27. गुलेरीजी किस गाँव के मूल निवासी थे? 

(A) फतहपुर 

(B) गुलेर

(C) मनेर 

(D) गहमर 

Ans. (B)


28. “उसने कहा था कहानी के कहानीकार कौन है? 

(A) बालकृष्ण भट्ट

(B) भगत सिंह 

(C) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी

(D) रामधारी सिंह दिनकर

Ans. (C)


29. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी किस युग के कहानीकार है? 

(A) द्विवेदी युग 

(B) भारतेन्दु युग

(C) प्रेमचन्द युग 

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A)


30. “उसने कहा था कहानी कितने भागों में विभक्त है? 

(A) दो भागों में

(B) तीन भागों में

(C) चार भागों में 

(D) पाँच भागों में

Ans. (D)


31. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म कब हुआ था?

(A) 7 जुलाई, 1882

(B) 8 जुलाई, 1883

(C).7 जुलाई, 1883

(D) 8 जुलाई, 1890

Ans. (C)


32. लहना सिंह किस कहानी का पात्र है? 

(A) सुखमय जीवन 

(B) जूठन

 (C) तिरिछ

(D) उसने कहा था

Ans. (D)


33. “उसने कहा था‘ किस प्रकार की कहानी है?

(A) चरित्र प्रधान 

(B) कर्म–प्रधान

(C) धर्म–प्रधान

(D) भाव–प्रधान

Ans. (B) 


34. “पुरानी हिन्दी‘ रचना किसकी है? 

(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी की

(B) नामवर सिंह की

(C) चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी‘ की

(D) रामचन्द्र शुक्ल की

Ans. (C)


35. कीरत सिंह कौन था? 

(A) लहना सिंह का चाचा

(B) लहना सिंह का भतीजा

(C) लहना सिंह का भाई

(D) लहना सिंह का मित्र

Ans. (D)


36. बचपन में लहना सिंह लड़की से बार–बार कौन सा प्रश्न करता था? 

(A) तेरा नाम क्या है?

(B) तू कहाँ रहती है? 

(C) तेरी कुड़माई हो गई?

(D) तेरी शादी हो गयी?

Ans. (A)


37. लपटन साहक सूबेदार को कितने आदमी खंदक में छोड़कर जाने को कहता है-

(A) पन्द्रह

(C) पाँच 

(B) दस

(D) बीस 

Ans. (B)


38. अमृतसर में लहना सिंह के कौन थे? 

(A) भाई 

(B) मित्र

(C) मामा 

(D) चाचा 

Ans. (C)


39. लहना सिंह सूबेदार को वापस बुलाने के लिए किसे भेजता है? 

(A) वजीरा सिंह

(B) बोधा सिंह

(C) कीरत सिंह

(D) अतर सिंह

Ans. (A)


40. सूबेदारनी ने अपने पति एवं पत्र की रक्षा के लिए किससे कहा? 

(A) वजीरा सिंह से

 (B) लहना सिंह से 

(C) कीरत सिंह से

 (D) इनमें किसी से नहीं

Ans. (B)


41. लहना सिंह का सिर अपनी गोद में लेकर कौन बैठा था? 

(A) हजारा सिंह

(B) कीरत सिंह

(C) वजीरा सिंह

(D) अतर सिंह 

Ans. (C)


42. लहना सिंह के मामा कहाँ के रहने वाले थे? 

(A) चंडीगढ़

(B) अमृतसर

(C) लुधियाना 

(D) जयपुर

Ans. (B)


2. उसने कहा था कक्षा 12 इंटरमीडिएट परीक्षा हिंदी ऑब्जेक्टिव प्रशन 12th Exam Hindi Chapter 2 usne kaha tha objective question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *